Dark Mode
  • Friday, 09 October 2026
दिल्ली के कंझावला में लड़की की मौत के मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने रिपोर्ट तलब की

दिल्ली के कंझावला में लड़की की मौत के मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने रिपोर्ट तलब की

नई दिल्ली। दिल्ली के कंझावला में लड़की की मौत के मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे इस केस की एक विस्तृत रिपोर्ट उन्हें तुरंत सौंपे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश में गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त शालिनी सिंह को विस्तृत रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपने को कहा गया है।

दिल्ली में एक 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी को कथित तौर पर एक कार ने टक्कर मारी और फिर कुछ किलोमीटर तक उसे घसीटते चले गए। इस दर्दनाक हादसे में लड़की की मौत हो गई। इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दीपक खन्ना (26) अमित खन्ना (25) कृष्ण (27) मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!