Dark Mode
  • Friday, 14 August 2026
एनएच-65 पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, आठ घायल

एनएच-65 पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, आठ घायल

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक पिकअप वैन का टायर अचानक फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। वैन डिवाइडर पार कर सामने से आ रही कार से टकरा गई, जिसकी चपेट में एक एसयूवी भी आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!