Dark Mode
  • Friday, 22 May 2026
अकेला कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास इतना बड़ा परिवार है

अकेला कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास इतना बड़ा परिवार है

मुंबई । हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेता सलमान खान को लेकर उस समय चर्चाएं तेज हो गईं, जब उन्होंने अकेलेपन और अकेले रहने को लेकर एक पोस्ट साझा किया। उनकी इस पोस्ट को पढने के बाद कई लोगों ने इसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। अब सलमान खान ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर सफाई दी है। सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट साझा करते हुए लिखा कि लोग उनकी बातों का गलत मतलब निकाल रहे हैं।

सलमान ने कहा, “अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। मैं अकेला कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास इतना बड़ा परिवार और इतने शानदार दोस्त हैं? आप लोगों का प्यार, शुभकामनाएं और दुआएं हमेशा मेरे साथ हैं। अगर इतना सब होने के बाद भी मैं खुद को अकेला महसूस करूं, तो मैं दुनिया का सबसे बड़ा नाशुक्रा इंसान होऊंगा।” अभिनेता ने आगे समझाया कि कभी-कभी उनकी “सोशल बैटरी” खत्म हो जाती है, यानी लगातार लोगों के बीच रहने और बातचीत करने के बाद उन्हें कुछ समय अकेले बिताने की जरूरत महसूस होती है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सामान्य बात है और इसे गलत तरीके से पेश किया गया। सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके बयान को इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया कि उनकी मां भी उनसे पूछने लगीं कि आखिर क्या हुआ है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!