Dark Mode
  • Wednesday, 10 June 2026
बिना इंश्योरेंस वाहन चलाया तो गाड़ी होगी जब्त, सरकार कर रही अधिनियम में संशोधन

बिना इंश्योरेंस वाहन चलाया तो गाड़ी होगी जब्त, सरकार कर रही अधिनियम में संशोधन

-मंत्रालय ने भारी और बड़े वाहनों के लिए ग्रेडेड लाइसेंस प्रणाली लाने का प्रस्ताव रखा
नई दिल्ली। देशभर में सड़कों पर बिना बीमा चल रहे वाहनों और असुरक्षित ड्राइविंग पर लगाम लगाने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम में अहम संशोधनों का प्रस्ताव पेश किया है। इन प्रस्तावित बदलावों के तहत प्रवर्तन एजेंसियों को बिना बीमा वाले वाहनों को जब्त करने का अधिकार दिया जाएगा। साथ ही पिछले तीन सालों में जिनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हुआ है, उन्हें नया लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाने का प्रावधान भी जोड़ा जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!