Dark Mode
  • Thursday, 14 May 2026
ऋषिकेश में सर्वे से भड़के लोगों ने सड़क-रेल मार्ग रोका, जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर पथराव

ऋषिकेश में सर्वे से भड़के लोगों ने सड़क-रेल मार्ग रोका, जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर पथराव

ऋषिकेश। बीते कई दिनों से ऋषिकेश की आबादी वाले इलाके का सर्वे चल रहा है। प्रशासन का कहना है कि ये वनभूमि है उसकी नापती की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हम इस जमीन पर सालों से रह रहे हैं प्लाट खरीदने और मकान में बनाने में लाखों रुपए खर्च किए हैं, अब अचानक हमारी जमीन हथियाने की नियत से ये सर्वे शुरु किया गया है। उन्हे डर है कि कहीं उनकी जमीन उनके हाथों से न चली जाए। इसी बात से नाराज लोगों ने सड़क और रेल मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस जाम खुलवाने गई तो भीड़ ने पथराव कर दिया। हालात इतने ज्यादा बिगड़े कि इसमें कई लोगों को चोटें भी आई हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!