Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
भारत ने आयरलैंड को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की

भारत ने आयरलैंड को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की

जूनियर विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2025
सैंटियागो (चिली) । भारत ने जूनियर विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को अपने आखिरी पूल सी मुकाबले में आयरलैंड को 4-0 से हराकर मजबूत जीत दर्ज की। सैंटियागो के एस्टाडियो नेशनल के सेंट्रो डेपोर्टिवो डे हॉकी सेस्पेड में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम शुरुआत से ही आक्रामक मूड में दिखाई दी। मैच की शुरुआत मात्र 12 सेकंड बाद ही भारत ने पहला पेनाल्टी कॉर्नर अर्जित किया, हालांकि इसे गोल में तब्दील नहीं किया जा सका। इसके बावजूद टीम इंडिया ने निरंतर दबाव बनाए रखा और आयरलैंड की डिफेंस लाइन को बैकफुट पर रखा। 10वें मिनट में भारत को दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन एक बार फिर गोल करने का मौका हाथ से निकल गया। हालांकि 12वें मिनट में भारतीय टीम ने वह हासिल की जिसका इंतज़ार था। साक्षी राणा ने सर्कल के अंदर कनिका सिवाच को बेहतरीन पास दिया और कनिका ने शानदार कौशल दिखाते हुए आयरलैंड की गोलकीपर लूसी मैकगोल्ड्रिक को छकाते हुए गोल दागा। इसके बाद टीम ने 17वें और 23वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन मैकगोल्ड्रिक ने दोनों मौकों पर बेहतरीन बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!