Dark Mode
  • Saturday, 01 November 2025
भारत ने ताजिकिस्तान के आयनी एयरबेस से सैन्य मौजूदगी पूरी तरह समाप्त की

भारत ने ताजिकिस्तान के आयनी एयरबेस से सैन्य मौजूदगी पूरी तरह समाप्त की

नई दिल्ली। भारत ने ताजिकिस्तान में स्थित रणनीतिक महत्व के आयनी एयरबेस से अपनी सैन्य उपस्थिति पूरी तरह खत्म कर दी है। यह फैसला दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौते की समाप्ति के बाद लिया गया। मामले से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी साझा की। यह वही एयरबेस है, जहां भारत ने करीब दो दशक पहले अफगानिस्तान में तालिबान विरोधी नॉर्दर्न अलायंस का समर्थन करने के लिए पहली बार सैनिक और वायुसेना कर्मियों को तैनात किया था।सूत्रों के मुताबिक, भारत और ताजिकिस्तान के बीच एयरबेस के विकास व संयुक्त संचालन के लिए हुआ द्विपक्षीय समझौता लगभग चार साल पहले खत्म हो गया था और इसे नवीकृत नहीं किया गया। इसके बाद भारतीय कर्मियों की क्रमिक वापसी शुरू हुई, जो 2022 तक पूरी हो गई। राजधानी दुशांबे से मात्र 10 किलोमीटर पश्चिम में स्थित यह एयरबेस अब पूरी तरह ताजिकिस्तान सरकार के नियंत्रण में है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!