Dark Mode
  • Monday, 18 August 2025
आईसीसी की महिला टी20 टीम में भारत की सबसे अधिक चार खिलाड़ी

आईसीसी की महिला टी20 टीम में भारत की सबसे अधिक चार खिलाड़ी

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की साल 2022 की महिला टी20 टीम में स्मृति मंधाना सहित चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस टीम में सबसे ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसके अलावा पाकिस्तान न्यूजीलैंड इंग्लैंड और श्रीलंका की एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है। भारत की ओर से स्मृति मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा ऋचा घोष और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को इस टीम की कप्तानी सौंपी गयी है।

आईसीसी ने सोमवार को इस टीम के 11 सदस्यीय के नाम घोषित किये। टीम में बेथ मूनी स्मृति मंधाना सोफी डिवाइन एश गॉर्डनर ताहिला मैक्ग्रा निदा डार दीप्ति शर्मा ऋचा घोष सोफिया एक्लस्टन इकोना रानाविरा और रेणुका सिंह जगह बनाने में सफल रही हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल मंधाना ने साल 2022 में 33 की औसत से 594 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 133 का रहा। इस दौरान उन्होंने 21 पारियों में 5 अर्धशतक भी लगाये थे।

वहीं ऑफ स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति ने साल 2022 में ऑरराउंड प्रदर्शन किया था। दीप्ति ने 29 विकेट लिए थे। वह कुल मिलाकर सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर रहीं थीं। उनका औसत 19 का रहा है। उन्होंने 37 की औसत से 370 रन भी बनाए है। इसमें उनका स्ट्राइक रेट 136 का रहा है। वहीं युवा विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष ने 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाने के साथ ही. 13 छक्के भी लगाए जबकि तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने टी20 में 22 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया सोफी मूनी ओर गॉर्डनर का प्रदर्शन भी इस साल काफी अच्छा रहा था। इसी का इनाम उन्हें टीम में जगह के साथ मिला है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!