Dark Mode
  • Friday, 17 October 2025
रूस से कच्चे तेल की खरीद में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिकी धमकियों का नहीं हुआ असर

रूस से कच्चे तेल की खरीद में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिकी धमकियों का नहीं हुआ असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीख-चीखकर भारत को धमकाते रहे कि रुस से तेल खरीदना बंद कर दे। इससे भारत न डरा और न झुका। नतीजा ये हुआ कि चीन के बाद दुनिया में दूसरा देश भारत है जिसने सबसे ज्यादा रुस से कच्चा तेल खरीदा। सितंबर माह में रूस से लगभग 25,597 करोड़ मूल्य का कच्चा तेल खरीदा है। इसके साथ ही भारत चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया।
यह जानकारी हेलसिंकी स्थित सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की नई रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने इस दौरान 3.2 अरब यूरो का कच्चा तेल खरीदा है। बता दें कि रूप से चीन रूसी जीवाश्म ईंधन की खरीद करने वाला सबसे बड़ा आयातक रहा है। भारत दूसरे स्थान पर है। इन दोनों देशों के बाद तुर्किये, यूरोपीय संघ और दक्षिण कोरिया का स्थान रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!