Dark Mode
  • Monday, 10 August 2026
अमेरिका में गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, जर्मनी में भारतीय युवक गिरफ्तार

अमेरिका में गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, जर्मनी में भारतीय युवक गिरफ्तार

अमेरिका के एरिजोना में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा जूलिसा रूबी सालाजार की हत्या के मामले में भारतीय मूल के 20 वर्षीय वरुण बचिगरी को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा टक्सन स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिली थी और उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। जांचकर्ताओं को शक है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद वरुण अमेरिका से निकलकर जर्मनी पहुंचा और भारत जाने की तैयारी में था। अमेरिकी एजेंसियों की सूचना पर जर्मन अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया। अब उसके अमेरिका प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!