हार से उबरकर वापसी करेगी भारतीय टीम
मुम्बई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि टीम टी20 विश्वकप के सुपर-8 के पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार से सबक लेकर उतरेगी और जीत के साथ ही टूर्नामेंट में वापसी करेगी। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ही मैच में 76 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह भी कठिन हो गयी है हालांकि सैकिया ने टीम का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वह हार से उबरेगी अच्छी वापसी करेगी। सोशल मीडिया पर सैकिया ने लिखा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हार गए पर हम शीघ्र ही वापसी करेंगे।बीसीसीआई सचिव के इस बयान से टीम का हौंसला भी बढ़ेगा।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!