Dark Mode
  • Friday, 10 April 2026
(इंदौर) टेबल टेनिस : उत्तरा-नीता और प्रशांत-नीता की जोड़ी बनी चैंपियन

(इंदौर) टेबल टेनिस : उत्तरा-नीता और प्रशांत-नीता की जोड़ी बनी चैंपियन

बीएसएनएल अंतर संस्थान स्पर्धा में शिक्षा विभाग का दबदबा; फाइनल में टीसीएस को दी शिकस्त ::
इंदौर । भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर संस्थान टेबल टेनिस स्पर्धा के खिताबी मुकाबलों में शिक्षा विभाग के खिलाड़ियों ने शानदार सफलता अर्जित की है। अभय प्रशाल में खेली जा रही इस स्पर्धा के महिला युगल और मिश्रित युगल वर्ग में शिक्षा विभाग की जोड़ियों ने खिताब अपने नाम किए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!