Dark Mode
  • Saturday, 23 May 2026
पांड्या जैसे ऑलराउंडर का टीम में होना जरुरी : संजय बांगड़

पांड्या जैसे ऑलराउंडर का टीम में होना जरुरी : संजय बांगड़

कार्यभार प्रबंधन का ध्यान रखा जाना चाहिये
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा है भारतीय टीम के पास अभी हार्दिक पांड्या से बेहतर ऑलराउडर कोई नहीं है। पांड्या की हालांकि फिटनेस एक समस्या है और इसी कारण वह कई अवसरों पर टीम से बाहर रहे हैं। बांगड़ ने कहा, ‘उस तरह का ऑलराउंडर बनने के लिए आपको अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में से किसी भी एक के बल पर टीम में जगह बनाने में सक्षम होना चाहिए।’ बांगड़ ने कहा, ‘टीम प्रबंधन को उनके जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के कार्यभार का प्रबंधन करना चाहिए। हार्दिक जैसा खिलाड़ी अगर पूरी तरह से फिट हो तो वह संतुलन पैदा करता है और उसकी मौजूदगी से टीम मनचाहा संयोजन तैयार कर सकती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!