Dark Mode
  • Friday, 21 August 2026
तालिबानी मंत्री के स्वागत पर भड़के जावेद अख्तर बोले- ये महिलाओं पर जुल्म ढाने वाले

तालिबानी मंत्री के स्वागत पर भड़के जावेद अख्तर बोले- ये महिलाओं पर जुल्म ढाने वाले

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने तालिबानी विदेश मंत्री के भारत में भव्य स्वागत पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने खरे शब्दों में तालिबान को महिलाओं पर जुल्म ढाने वाली और उनके हक का हनन करने वाली इस्लामिक संगठन बताया है। लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी खुलेआम जाहिर की। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब जावेद अख्तर ने किसी राजनैतिक मामले में अपना पक्ष रखा है। वो इससे पहले भी कई बार राजनीति और समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रख चुके हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने सेंसर बोर्ड पर तंज कसते हुए फिल्म इंडस्ट्री की मर्दानी सोच पर प्रहार किया था। उन्होंने कहा था कि आज भी ज्यादातर फिल्में मर्दों के लिए बनती हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!