Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
आमिर खान को कंगना रनोट ने कहा 'बेचारा', बोलीं- 'मेरे आगे कोई नहीं टिकता

आमिर खान को कंगना रनोट ने कहा 'बेचारा', बोलीं- 'मेरे आगे कोई नहीं टिकता

नई दिल्ली। कंगना रनोट का ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जिस दिन एक्ट्रेस किसी से पंगा ना लें। अपनी आदत से मजबूर कंगना के निशाने पर अब आमिर खान आ गए हैं और उन्होंने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट को 'बेचारा' कह दिया है। आमिरा के साथ-साथ कंगना ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा पर भी निशाना साधा।

शोभा डे ने की कंगना की तारीफ
हुआ ये कि, आमिर खान हाल ही में उपन्यासकार और स्तंभकार शोभा डे की नई किताब इनसेटिएबल - माई हंगर फॉर लाइफ के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि शोभा डे की भूमिका के लिए कौन सी अभिनेत्री उपयुक्त रहेगी। आमिर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को चुना। इसके बाद शोभा डे ने उन्हें याद दिलाया कि वो कंगना रनोट को भूल गए। फिर आमिर ने उन्हें एक मजबूत अभिनेत्री कहा और सहमति व्यक्त की कि वह भी इस रोल में फिट रहेंगी।

कंगना ने आमिर को कहा बेचारा
कंगना का नाम आए और वो रिएक्शन ना दें, ऐसा हो सकता है? तो कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर कर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'बेचारा आमिर खान... हा हा उन्होंने ऐसा ढोंग करने की पूरी कोशिश की, जैसे उन्हें पता ही नहीं है कि केवल मैं ही तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी एक्ट्रेस हूं, जिनका उन्होंने जिक्र किया उनमें से किसी के पास एक भी नहीं है ... धन्यवाद शोभा डे जी मुझे आपकी भूमिका निभाना अच्छा लगेगा।'

एक्ट्रेसेस पर भी साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा, "शोभा जी और मेरे राजनीतिक विचारों में मतभेद है, लेकिन फिर भी उन्होंने मेरे आर्ट, हार्ड वर्क और डेडिकेशन का सम्मान किया...' आपकी नई बुक के लिए आपको शुभकामनाएं। क्षमा करें, मेरे पास पहले से ही चार राष्ट्रीय पुरस्कार हैं और एक पद्मश्री भी.. ये मेरे फैंस ने याद दिलाया कि मुझे यह भी याद नहीं है कि मेरे पास कितने अवार्ड हैं।'

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!