
लोकसभा ने मुलायम समेत 8 दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि एक घंटे स्थगित रखी गई कार्रवाई
नई दिल्ली। लोकसभा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और आठ पूर्व दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन निचले सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को मुलायम सिंह यादव और 8 पूर्व सदस्यों के निधन के बारे में सूचित किया। उन्होंने यादव के लंबे राजनीतिक जीवन का उल्लेख किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव मौजूदा लोकसभा के सदस्य थे।
बिरला ने कहा मुलायम सिंह यादव के सरल व्यक्तित्व के कारण उनकी लोकप्रियता सभी दलों में थी। अनुभवी नेता होने के कारण उनका मार्गदर्शन सदन को हमेशा मिलता रहा। मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।
बिरला ने आठ पूर्व सदस्यों के जे सुंदर लाल देबी घोषाल रूपचंद पाल गोविंद चंद्र नस्कर थान सिंह जाटव माणिक राव गावित जयंती पटनायक और जी कृष्णा के निधन के बारे में भी सदन को सूचित किया। इसके बाद सदन ने कुछ देर मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। बिरला ने करीब 11 बजकर 10 मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

News Editor
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!