Dark Mode
  • Thursday, 23 July 2026
दिल्ली की हेलमेट फैक्ट्री में भीषण आग, 18 वर्षीय कर्मचारी की मौत

दिल्ली की हेलमेट फैक्ट्री में भीषण आग, 18 वर्षीय कर्मचारी की मौत

दिल्ली के बवाना क्षेत्र स्थित एक हेलमेट फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 18 वर्षीय कर्मचारी आशीष की मौत हो गई। आग तेजी से फैलने के कारण वह फैक्ट्री के अंदर फंस गया, जबकि अन्य कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील कच्चे माल और रसायनों को आग फैलने का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!