मॉनसून की रफ्तार धीमी, कई राज्यों में बारिश और लू का असर जारी
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसकी रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र और बिहार के आसपास रुका हुआ है और अगले चार से पांच दिनों तक इसके आगे बढ़ने की संभावना कम है। इसके चलते उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक में देरी हो सकती है। वहीं कई जिलों में गर्मी और लू का प्रभाव जारी रहने की आशंका है। दूसरी ओर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने के संकेत मिले हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!