Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
मां हमेशा हौसला देती थी: पारुल गुलाटी

मां हमेशा हौसला देती थी: पारुल गुलाटी

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होने पर पारुल गुलाटी ने अपनी खुशी जाहिर की। अभिनेत्री का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए खास है। उनकी पहली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने 15 साल के लंबे सफर की कहानी सुनाई। पारुल ने बताया कि उनकी मां हमेशा हौसला देती थी और कहती थीं कि तेरी किस्मत का कोई नहीं छीन सकता। अगर ऊपर वाले की मेहर होगी, तो तुझे वो भी मिल जाएगा, जो तेरी नहीं है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!