Dark Mode
  • Wednesday, 12 August 2026
नए नियम अब राष्ट्रगान से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम खड़े होना रहेगा अनिवार्य

नए नियम अब राष्ट्रगान से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम खड़े होना रहेगा अनिवार्य

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और एकरूपता सुनिश्चित करना है। नए नियमों के अनुसार अब आधिकारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के पहले वंदे मातरम के छह छंदों का गायन अनिवार्य होगा। इस दौरान उपस्थित सभी व्यक्तियों के लिए सम्मानपूर्वक खड़ा होना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार, इस गीत की कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकंड निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, नियमों में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विशेष अवसर पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों का एक साथ गायन किया जाना है तो ऐसी स्थिति में वंदे मातरम का गायन पहले किया जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!