Dark Mode
  • Thursday, 13 August 2026
अब पाकिस्तानियों को एआई का सपना दिखाने लगे शहबाज शरीफ

अब पाकिस्तानियों को एआई का सपना दिखाने लगे शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद। कंगाल पाकिस्तान भारी कर्ज में डूबा हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तानी नागरिकों को एआई का सपना दिखा रहे है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 2030 तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में 1 बिलियन यूएस डालर का निवेश करेगा जिससे एआई-इकोसिस्टम बनाया जा सके।
9 से 15 फरवरी तक होने वाले इंडस एआई वीक 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान एआई में दुनिया के साथ जुड़ने के लिए तैयार है और युवाओं को आईटी टेक्नीशियन से एआई एक्सपर्ट बनाने में मदद करने के लिए प्रोग्राम शुरू करेगा। उन्होंने कहा पाकिस्तान सरकार 2030 तक एआई में 1 बिलियन डालर निवेश करने के लिए तैयार है जो हमारे देश में एआई इकोसिस्टम बनाने में बहुत मदद करेगा।
पीएम शरीफ ने कहा कि एआई करिकुलम न सिर्फ सभी फ़ेडरली कंट्रोल्ड या चलाए जाने वाले स्कूलों में बल्कि पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर इलाके के सभी स्कूलों में शुरू होगा। यह प्लान बलूचिस्तान के दूर-दराज़ के हिस्सों में लागू किया जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!