शादी करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए
मुंबई। अपनी बेबाक सोच के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री शेफाली शाह ने कहा कि समाज में शादी और बच्चे पैदा करने को लेकर काफी दबाव बनाया जाता है, जबकि लोगों को अपनी जिंदगी के फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। शेफाली शाह ने एक बार फिर रिश्तों, शादी और पैरेंटहुड जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी है। एक यूटयूबर से बातचीत में शेफाली ने खासतौर पर युवतियों को सलाह दी कि कम उम्र में शादी करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को जिंदगी में अलग-अलग लोगों से मिलना चाहिए और खुद को समझने के बाद ही किसी रिश्ते में गंभीरता से आगे बढ़ना चाहिए। उनके मुताबिक शादी एक बड़ा फैसला है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा कि जब तक व्यक्ति भावनात्मक रूप से परिपक्व न हो जाए, तब तक किसी रिश्ते में पूरी तरह कमिटमेंट करना सही नहीं माना जा सकता।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!