Dark Mode
  • Friday, 26 June 2026
सोमनाथ मंदिर समारोह में पीएम मोदी का संबोधन

सोमनाथ मंदिर समारोह में पीएम मोदी का संबोधन

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अमृत पर्व समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पूजा-अर्चना कर मंदिर कलश का विभिन्न तीर्थों के जल से अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कुछ सरकारों ने देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जुड़े प्रतीकों की अनदेखी की, जिससे सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में भी बाधाएं आईं। पीएम मोदी ने भारत के पहले परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में शक्ति और भक्ति दोनों का अद्भुत संगम है। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों ने कई बार सोमनाथ मंदिर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन आस्था को कभी नहीं मिटा सके।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!