Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से की मुलाकात

-नई तकनीक, उभरते क्षेत्रों में सहयोग व संबंधों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर की बात
नई दिल्ली,। पीएम नरेंद्र मोदी जी-20 लीडर्स समिट में शामिल होने साउथ अफ्रीका के दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से मुलाकात की। इसमें नई तकनीक, उभरते क्षेत्रों में सहयोग और भारत व प्रवासी भारतीयों के बीच संबंध मजबूत करने जैसे मुद्दों पर बातचीत की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- जोहान्सबर्ग में भारतीय मूल के उद्यमियों ने फिनटेक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एग्रीकल्चर, एजुकेशन, हेल्थकेयर, मेडिकल डिवाइस और दूसरे सेक्टर्स में अपने काम के बारे में बात की। उनसे भारत के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करने और हमारे लोगों के साथ मिलकर काम करने की अपील की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!