Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
पाक- अफगान के बीच हालात तनावपूर्ण, युद्धविराम समझौते के विस्तार पर दोनों पक्ष कतर में कर सकते हैं बातचीत

पाक- अफगान के बीच हालात तनावपूर्ण, युद्धविराम समझौते के विस्तार पर दोनों पक्ष कतर में कर सकते हैं बातचीत

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण हैं। भारी गोलीबारी और बमबारी के बाद दोनों पक्षों ने सीजफायर पर सहमति जताई। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान कतर की राजधानी दोहा में बातचीत कर सकते हैं। अफगानिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी पक्ष के साथ बातचीत करने के लिए दोहा जा सकता है। दोनों पक्षों की इस मुलाकात में मौजूदा युद्धविराम समझौते के संभावित विस्तार पर चर्चा हो रही है।
हालांकि, अब तक दोनों पक्षों की सरकार की तरफ से इस वार्ता को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने अलग-अलग बयान जारी कर दोनों देशों के बीच कई दिनों तक चली रही सीमा पार गोलीबारी के बाद दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम की घोषणा की थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!