Dark Mode
  • Tuesday, 03 February 2026
एयर इंडिया की फ्लाइट में फ्यूल सिस्टम को लेकर मचा हड़कंप

एयर इंडिया की फ्लाइट में फ्यूल सिस्टम को लेकर मचा हड़कंप

नई ‎दिल्ली। बेंगलुरु के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की एक फ्लाइट अचानक चर्चा में आ गई जब विमान के फ्यूल स्विच में संभावित गड़बड़ी की आशंका जताई गई। इस खबर के बाद यात्रियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई और मामला एविएशन सेक्टर की सुर्खियों में छा गया। हालांकि विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने स्पष्ट किया कि जांच में कोई तकनीकी खामी नहीं मिली। कंपनी ने बताया कि फ्यूल स्विच सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें कोई असामान्य गतिविधि दर्ज नहीं हुई।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!