Dark Mode
  • Thursday, 09 July 2026
पवनदीप राजन ने पहली बार बताया रोड एक्सीडेंट का सच, दिया अपना हेल्थ अपडेट

पवनदीप राजन ने पहली बार बताया रोड एक्सीडेंट का सच, दिया अपना हेल्थ अपडेट

मुंबई।हादसा 5 मई 2025 की सुबह हुआ, जब पवनदीप उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे थे, ताकि अहमदाबाद में होने वाले एक शो के लिए फ्लाइट पकड़ सकें। मुरादाबाद के पास उनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई, क्योंकि ड्राइवर कथित तौर पर सो गया था। इस हादसे में पवनदीप को दोनों पैरों में फ्रैक्चर, दाहिने हाथ में चोट और सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल से दिल्ली एनसीआर के एक बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया गया और कई सर्जरी करनी पड़ी। ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन ने इस साल की शुरुआत में हुए गंभीर सड़क हादसे के बारे में विस्तार से बात की है, जिसे उन्होंने अपनी जिंदगी का नजरिया बदलने वाला पल बताया। इस हादसे के बाद पवनदीप ने कई महीनों तक रिकवरी की, जिसमें उन्हें कई जगह फ्रैक्चर हुआ। उन्होंने सलीम-सुलेमान के पॉडकास्ट पर पहली बार इस एक्सपीरिएंस को शेयर किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!