Dark Mode
  • Sunday, 28 June 2026
संघ की अल कायदा से तुलना पर सियासी घमासान, कांग्रेस को बताया मानसिक रूप से दिवालिया

संघ की अल कायदा से तुलना पर सियासी घमासान, कांग्रेस को बताया मानसिक रूप से दिवालिया

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना आतंकी संगठन अल कायदा से किए जाने के बाद देश की राजनीति में उबाल आ गया है। इस बयान पर संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस का बौद्धिक और मानसिक दिवालियापन करार दिया है। संघ ने दावा किया है कि बार-बार मिल रही चुनावी हार के कारण उपजी निराशा अब कांग्रेस नेताओं के बयानों में साफ झलकने लगी है। साथ ही, संघ ने यह भी कहा कि संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस के भीतर ही दो फाड़ नजर आ रहे हैं, क्योंकि पार्टी के ही कुछ वरिष्ठ नेता संघ के अनुशासन की तारीफ कर रहे हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!