Dark Mode
  • Thursday, 28 May 2026
मत्स्यासन के अभ्यास से मिलेगा संतुलन और लचीलापन

मत्स्यासन के अभ्यास से मिलेगा संतुलन और लचीलापन

नई दिल्ली।  मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर घंटों काम करने की आदत तथा गलत तरीके से बैठने के कारण लोगों में आंखों में खिंचाव, पीठ दर्द, गर्दन में जकड़न और शरीर के संतुलन में कमी जैसी समस्या आम होती जा रही हैं। इन समस्याओं निपटने में योग क्रिया में मत्स्यासन आसान तरीका है। आगामी विश्व योग दिवस को ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय लगातार विभिन्न योगासनों और उनके लाभों की जानकारी साझा कर रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने मत्स्यासन को बेहद लाभकारी आसन बताया है, जो शरीर की कई सामान्य लेकिन परेशान करने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। योग विशेषज्ञों के अनुसार मत्स्यासन का नियमित अभ्यास शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। यह आसन विशेष रूप से गर्दन, छाती और कंधों की मांसपेशियों को खोलने में मदद करता है, जिससे शरीर में जकड़न कम होती है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों के आसपास होने वाला तनाव भी इस आसन से कम किया जा सकता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!