Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
प्रीति गांगुली की अनोखी कॉमिक टाइमिंग ने दिलों में बनाई जगह

प्रीति गांगुली की अनोखी कॉमिक टाइमिंग ने दिलों में बनाई जगह

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति गांगुली की सादगी, सहजता और अनोखी कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह दिलाई। प्रीति गांगुली भले ही वह आज दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका काम और उनकी हंसी आज भी लोगों की यादों में जिंदा है। मुंबई में 17 मई 1953 को जन्मी प्रीति गांगुली का संबंध एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से था। उनके पिता अशोक कुमार भारतीय सिनेमा के इतिहास के महानतम अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जबकि उनके चाचा किशोर कुमार संगीत और अभिनय दोनों में अद्वितीय थे। ऐसे माहौल में जन्मी और पली-बढ़ी प्रीति के भीतर अभिनय स्वाभाविक रूप से था, लेकिन उन्होंने स्टारडम के लिए ग्लैमरस रास्ता नहीं चुना। उन्होंने खुद को कॉमिक किरदारों तक सीमित रखा और इस रास्ते पर चलकर भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!