राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर देश के 17 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डेकाथलॉन एथलीट तेजस्विनशंकर, फिडे विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख और पैरालंपिक पदक विजेता शामिल रहे। इसके अलावा खेलों में आजीवन योगदान के लिए इसायाह अरुमाइनयागम को लाइफटाइम अर्जुन पुरस्कार और उत्कृष्ट कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!