Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
वरुण शर्मा संग ‘राहु केतु’ में पुलकित फिर मचाएंगे धमाल

वरुण शर्मा संग ‘राहु केतु’ में पुलकित फिर मचाएंगे धमाल

मुंबई। दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाली फिल्म ‘फुकरे’ और उसके सीक्वल ‘फुकरे रिटर्न्स’ अभिनेता पुलकित सम्राट के करियर के लिए यह फिल्म मील का पत्थर साबित हुई। आज ‘फुकरे रिटर्न्स’ के रिलीज़ होने के 8 साल पूरे होने पर पुलकित ने फिल्म के सेट से पुरानी यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनकी ज़िंदगी में कितना अहम स्थान रखती है। फिल्म में पुलकित ने हनी का किरदार निभाया एक समझदार, जुगाड़ू, दिल से नेक लड़का, जिसकी दोस्ती और ऊर्जा ने दर्शकों से अनोखा रिश्ता बनाया। उनकी स्ट्रीट-स्मार्ट स्टाइल और रियलिस्टिक ह्यूमर ने उन्हें दर्शकों से इस कदर जोड़ दिया कि वे आज भी इस किरदार से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। पुलकित का कहना है कि हनी सिर्फ एक किरदार नहीं था, बल्कि ऐसा अनुभव था जिसने उनके करियर को नई दिशा दी और उन्हें कॉमिक सिनेमा का अहम चेहरा बना दिया। ‘फुकरे’ गैंग यानी पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फज़ल, मंजोत सिंह और ऋचा चड्ढा की ट्यूनिंग और कॉमिक टाइमिंग ने इन फिल्मों को बेहद सफल बनाया। यही वजह है कि इस पूरी टीम को आज भी बॉलीवुड के सबसे पसंद किए जाने वाले कॉमिक ग्रुप्स में गिना जाता है। सेट पर बिताए गए पल, अनगिनत मस्ती, दोस्ती और हंसी पुलकित के लिए जीवनभर की याद बन चुके हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!