Dark Mode
  • Wednesday, 28 October 2026
राहुल गांधी मानहानि मामले में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला

राहुल गांधी मानहानि मामले में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला

उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई एक पुरानी टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में सोमवार को बरी कर दिया। यह मामला साल 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक बयान से संबंधित था। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। फैसले के वक्त राहुल गांधी स्वयं अदालत में मौजूद थे। इस मामले में पहले भाजपा नेता विजय मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद यह राहत मिली है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!