Dark Mode
  • Thursday, 16 October 2025
धर्मेंद्र कुमार की जगह लेंगे राजीव वर्मा, 1 अक्टूबर से संभालेंगे दिल्ली के मुख्य सचिव का कार्यभार |

धर्मेंद्र कुमार की जगह लेंगे राजीव वर्मा, 1 अक्टूबर से संभालेंगे दिल्ली के मुख्य सचिव का कार्यभार |

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1992 बैच के अनुभवी आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को दिल्ली सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे धर्मेंद्र कुमार का स्थान लेंगे और 1 अक्टूबर से अपना कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि राजीव वर्मा दिल्ली के वर्तमान मुख्य सचिव धर्मेंद्र की जगह लेंगे, जो 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। साथ ही यह भी बता दें कि वर्मा पिछले साल से चंडीगढ़ के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं, और इससे पहले, वह पुडुचेरी के मुख्य सचिव के तौर पर भी काम कर चुके हैं। दिल्ली से राजीव वर्मा का पुराना नाता रहा है। वह दिल्ली सरकार में कई प्रमुख विभागों में सेवाएं दे चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, राजीव वर्मा 2018 से 2022 तक दिल्ली सरकार में वित्त और राजस्व सचिव रहे। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के परिवहन विभाग और कई अन्य अहम विभागों में सचिव और अतिरिक्त सचिव के तौर पर भी काम किया है। राजीव वर्मा ने अपने करीब 30 साल लंबे प्रशासनिक करियर में केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे प्रमुख विभागों में भी जिम्मेदारियां निभाई हैं। अब 1 अक्टूबर से वह दिल्ली के नए मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!