Dark Mode
  • Friday, 10 July 2026
शादी की सालगिरह पर रकुलप्रीत ने भावुक पोस्ट से जीता दिल

शादी की सालगिरह पर रकुलप्रीत ने भावुक पोस्ट से जीता दिल

मुंबई। बॉलीवुड कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहा है और इस खास मौके पर जैकी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। जैकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उनकी शादी छुट्टियों के पलों और रोजमर्रा की खूबसूरत यादों को समेटा गया है। इसके साथ उन्होंने दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा मैं तुम्हें शब्दों से कहीं ज्यादा प्यार करता हूं। मैं कभी बयां नहीं कर पाया कि तुम मेरे लिए कितनी खास हो लेकिन आज बस इतना कहना चाहता हूं कि मेरी जिंदगी में होने के लिए शुक्रिया। हमेशा मेरा साथ देने और मेरा होने के लिए धन्यवाद। उन्होंने आगे लिखा हमारी दूसरी सालगिरह मुबारक हो रकुल। तुम्हारे साथ ये दो साल ऐसे बीते जैसे बस दो पल ही हों... क्योंकि तुम्हारे साथ हर लम्हा इतना खास होता है कि समय जैसे ठहर सा जाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!