Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
बच्चे को जन्म देने पर हुआ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का खुलासा

बच्चे को जन्म देने पर हुआ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का खुलासा

भोपाल। कोतवाली इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया है कि किशोरी को प्रैम जाल मे फसाकर जबलपुर मे रहने वाले युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया ओर बाद मे शादी करने से इंकार कर दिया। वही नाबालिग ने उसकी करतूत के बारे मे किसी को नहीं बताया था। बीते दिनो उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहॉ उसने बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली इलाके मे रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की जबलपुर में रहने वाले प्रयास पार्डे नामक युवक ने दोस्ती थी जो जल्द ही प्रैम प्रसंग में बदल गई। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबध स्थापित कर लिये। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उससे वादा किया की वो बालिग होने पर उसके साथ शादी कर लेगा। आरोप है कि थोड़े समय बाद ही आरोपी ने किशोरी से दूरिया बनाते हुए उससे पूरी तरह संबध खत्म कर लिये ओर फोन पर बातचीत करना भी बंद कर दिया।

वहीं नाबालिग ने उसकी करतूत के बारे मे परिजनों को नहीं बताया था यहां तक की वह गर्भवती भी हो गई। तबियत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल लेकर गये यहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। नाबालिग के बच्चे को जन्म देने की सूचना अस्पताल ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस हास्पिटल पहुंची ओर किशोरी के ब्यान लेकर मामला दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस का कहना है किशोरी के ब्यानो मे कई तरह के विरोधाभास हैं जिनकी जांच की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!