Dark Mode
  • Thursday, 19 March 2026
विश्वकप के लिए रिजर्व तेज गेंदबाज सियर्स आज न्यूजीलैंड टीम से जुड़ेंगे

विश्वकप के लिए रिजर्व तेज गेंदबाज सियर्स आज न्यूजीलैंड टीम से जुड़ेंगे

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अगले माह भारत और श्रीलंका में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप में तेज गेंदबाज बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया है। सियर्स रविवार को मुंबई में होने वाले अंतिम टीटी20 के दौरान कीवी टीम से जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि सियर्स को तेज गेंदबाज काइल जैमीसन के कवर के तौर पर रखा गया है। जैमीसन को एडम मिल्ने के चोटिल होने के कारण टीम में शामिल किया गया है। मिल्ने एसए20 लीग में गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गये थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!