Dark Mode
  • Tuesday, 21 July 2026
दर्शकों का सम्मान करना हर कलाकार की जिम्मेदारी

दर्शकों का सम्मान करना हर कलाकार की जिम्मेदारी

मुंबई। अभिनेत्री जान्हवी कपूर का कहना है कि दर्शकों की राय किसी भी कलाकार के लिए बेहद अहम होती है और उनका सम्मान करना जरूरी है। अपनी आगामी फिल्म पेड्डी को लेकर उत्साहित जान्हवी इन दिनों इसके प्रचार में व्यस्त हैं। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनकी इस नई फिल्म को भी भरपूर प्यार देंगे। वर्ष 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जान्हवी का मानना है कि सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ने का माध्यम भी है। उनके अनुसार कलाकारों और फिल्म निर्माताओं का उद्देश्य दर्शकों को बेहतर अनुभव और मनोरंजन प्रदान करना होता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!