Dark Mode
  • Tuesday, 09 June 2026
SIPRI रिपोर्ट में भारत की परमाणु क्षमता में बढ़ोतरी का दावा

SIPRI रिपोर्ट में भारत की परमाणु क्षमता में बढ़ोतरी का दावा

नई दिल्ली। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की इयरबुक 2026 के अनुसार भारत के परमाणु हथियारों की अनुमानित संख्या बढ़कर 190 हो गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले दो वर्षों में यह संख्या 180 से बढ़कर 190 तक पहुंची है। साथ ही पहली बार 12 परमाणु हथियारों के सक्रिय रूप से तैनात होने का उल्लेख किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास पाकिस्तान के अनुमानित 170 परमाणु हथियारों की तुलना में अधिक भंडार है। हालांकि भारत सरकार अपनी परमाणु क्षमता, संख्या और तैनाती से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं करती। इसलिए SIPRI जैसी संस्थाएं उपलब्ध आंकड़ों और विश्लेषण के आधार पर अपने अनुमान प्रस्तुत करती हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!