Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
सचिन और बीसीसीआई अधिकारी अहमदाबाद में टी20 विश्व कप विजेता महिला टीम का सम्मान करेंगे

सचिन और बीसीसीआई अधिकारी अहमदाबाद में टी20 विश्व कप विजेता महिला टीम का सम्मान करेंगे

मुंबई । महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अधिकारी बुधवार को अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का सम्मान करेंगे। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गये इस टी20 टूर्नामेंट में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। अंडर-19 महिला टीम को शाम 6:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने एक ट्वीट में लिखा मुझे बहुत खुशी हो रही है कि सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई अधिकारी मोदी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे विजयी भारतीय अंडर19 टीम को सम्मानित करेंगे। जय शाह ने कहा इन युवा क्रिकेटरों ने भारत को गौरवान्वित किया है और हम उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हैं।

बोर्ड सचिव ने इससे पहले इस विजेता टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये के नकद ईनाम की भी घोषणा की थी। शाह ने तभी भारतीय अंडर-19 महिला टीम को अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में जश्न का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!