Dark Mode
  • Tuesday, 08 September 2026
सलमान खान का काउबॉय अंदाज छाया, बिग बॉस 20 की शूटिंग शुरू

सलमान खान का काउबॉय अंदाज छाया, बिग बॉस 20 की शूटिंग शुरू

मुंबई। ‘बिग बॉस 20’ के नए सीजन को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। शो के होस्ट सलमान खान ने शूटिंग शुरू कर दी है। इस दौरान उनका काउबॉय स्टाइल काफी चर्चा में रहा। अभिनेता ने ब्राउन लेदर हैट, नेवी ब्लू टी-शर्ट, ऑलिव ग्रीन वेस्ट और डेनिम के साथ अपना लुक तैयार किया। शूटिंग के दौरान सलमान ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए, लेकिन लगातार तस्वीरें लेने की अपील से वह कुछ नाराज नजर आए। शो का नया सीजन 6 सितंबर से शुरू होने की जानकारी है। सलमान लंबे समय से ‘बिग बॉस’ की पहचान बने हुए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!