Dark Mode
  • Saturday, 07 November 2026
शिक्षा अभियान से बढ़ी स्कूलों में नामांकन की दर

शिक्षा अभियान से बढ़ी स्कूलों में नामांकन की दर

मेहसाणा जिले के वडनगर स्थित ऐतिहासिक बी.एन. हाई स्कूल में आयोजित शिक्षा प्रवेश अभियान के दौरान 390 बच्चों का स्कूलों में नामांकन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी छात्र जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्षों से चलाए जा रहे शिक्षा प्रोत्साहन अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। स्कूलों में नामांकन दर लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी आई है। सरकार, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम लगातार जारी है। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!