वैज्ञानिकों ने खोजा ब्रह्मांड में घूमता हुआ ‘बवंडर’
वाशिंगटन। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 49 मिलियन लाइट ईयर लंबा एक ‘स्पिनिंग फिलामेंट’ खोजा है। इस खोज ने वैज्ञानिकों की नींद उडा दी है। वैज्ञानिकों इसे अंतरिक्ष का बवंडर या टॉर्नेडो बताया है। यह कोई सामान्य संरचना नहीं है, बल्कि इसमें सैकड़ों गैलेक्सीज फंसी हुई हैं और यह पूरे ब्रह्मांडीय धागे यानी ‘कॉस्मिक वेब’ के हिस्से के रूप में घूम रही है। फिजिस्ट लाइला जंग ने इस बवंडर को मेले के टी-कप राइड से समझाया। उन्होंने बताया कि हर गैलेक्सी अपनी धुरी पर घूम रही है, और जिस कॉस्मिक फिलामेंट से यह जुड़ी हैं वह भी बवंडर की तरह घूम रहा है। इसे देखकर वैज्ञानिकों के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज है। कॉस्मिक वेब डार्क मैटर के धागों से बना ब्रह्मांड का अदृश्य कंकाल है, जो गैलेक्सीज को अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति के तहत नियंत्रित करता है। इस खोज की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के मीरकाट रेडियो टेलीस्कोप से हुई, जब वैज्ञानिकों ने एमआईजीएचटीईई स्काई सर्वे के डेटा में 140 मिलियन लाइट ईयर दूर 14 गैलेक्सीज को एक सीधी रेखा में देखा।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!