Dark Mode
  • Wednesday, 08 April 2026
विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे शार्दुल

विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे शार्दुल

रोहित, यशस्वी और सूर्यकुमार जैसे बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
मुम्बई। मुम्बई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। इस टीम की कप्तानी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर संभालेंगे। टीम ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी शामि नहीं किया गया है हालांकि कहा गया है कि जरुरत पड़ने पर इन्हें शामिल किया जा सकता है। मुंबई की टीम 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अपने सफर की शुरुआत करेगी। टीम को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है और ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जयपुर में खेले जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!