Dark Mode
  • Friday, 31 July 2026
शहनाज गिल के वीडियो ने खींचा फैंस का ध्यान

शहनाज गिल के वीडियो ने खींचा फैंस का ध्यान

मुंबई। पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा लेकिन बेहद आकर्षक वीडियो साझा किया जिसने इंटरनेट पर फैंस का ध्यान खींच लिया। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा उफ गर्मी जो उनके समर मूड को बयां करता है। इस रील में शहनाज गिल मैरून रंग के सिंपल पंजाबी सूट में नजर आ रही हैं। उनका यह सादगी भरा लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि उन्होंने पारंपरिक सैंडल की जगह सफेद रंग के जूते पहने हैं जिससे उनका स्टाइल थोड़ा अलग और मॉडर्न दिखाई देता है। धूप से बचने के लिए उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं और हाथ में काले रंग का छाता पकड़ा हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!