Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
पहले टी20 में अभिेषेक के साथ पारी शुरु करेंगे शुभमन

पहले टी20 में अभिेषेक के साथ पारी शुरु करेंगे शुभमन

सैमसन की जगह पर जितेश को मिलेगा अवसर
कटक। भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसका पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में शुरु होगा। अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप को देखते हुए ये सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है। इस सीरीज में आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इस सीरीज में अवसर मिलने की संभावना नहीं है। उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को शामिल किया जा सकता है। सैमसन सहित कई ऐसे खिलाड़ी भी इस सीरीज से बाहर होंगे जो एकदिवसीय सीरीज में शामिल थे। इसमें यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल सहित कुछ अन्य खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम के लिए राहत की बात ये है कि इस मैच से सलामी बल्लेबाज शुभमन और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या वापसी कर रहे हैं। पंड्या एशिया कप में चोटिल होने के बाद से ही टीम से बाहर थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!