Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी शुरू, यूपी में दिखने लगा असर गिर रहा तापमान

उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी शुरू, यूपी में दिखने लगा असर गिर रहा तापमान

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों खासकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर यूपी में दिखने लगा है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो रही है। सुबह और रात के वक्त अब ठंडक महसूस होने लगी है और लोगों ने एसी-कूलर का इस्तेमाल बंद कर दिया है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिवाली के बाद से यूपी में ठंड और बढ़ सकती है। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी और सर्द हवाएं अपना असर दिखाना शुरू करेंगी। लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 16 अक्टूबर को पूरे यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश या तेज हवाओं की कोई संभावना नहीं है। सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं यानी किसी भी मौसम संबंधी अलर्ट की जरूरत नहीं है।
गुरुवार को जिन जिलों में मौसम साफ और सामान्य रहने की संभावना है, उनमें शामिल हैं कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आगरा, वाराणसी, अलीगढ़, झांसी, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, महराजगंज, बरेली, रामपुर, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, शामली आदि। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अब प्रदेश में उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। यही हवाएं धीरे-धीरे तापमान को नीचे ले जाएंगी। आने वाले दिनों में इसका असर ज्यादा दिखेगा और ठंड बढ़ेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!