Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
शिमला-मनाली में बर्फबारी चंबा में बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बिजली गुल

शिमला-मनाली में बर्फबारी चंबा में बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बिजली गुल

प्रदेश में 20 प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला-मनाली में इस साल की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी अभी भी जारी है। वहीं, कांगड़ा में बारिश हुई। शिमला में देर रात से ही तेज हवाएं चल रही हैं। चंबा में भी लगातार बारिश का दौर जारी है और कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। वहीं बरठीं, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी व कांगड़ा में शीतलहर चली। प्रदेश में 20 प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लाहुल स्पीति चंबा और कुल्लू जिले में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!