Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी...........मैदानी इलाकों में बढ़ा सर्दी का सितम

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी...........मैदानी इलाकों में बढ़ा सर्दी का सितम

मप्र में शीतलहर, राजस्थान में धुंध और चमौली में शेषनेत्र झील में जमी
नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में बीते दो दिन में सर्दी से 2 लोगों की मौत हुई है। राजधानी भोपाल, इंदौर सहित 7 जिलों में शीतलहर चली। पचमढ़ी में पहली बार पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं नर्मदापुरम में विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई।
राजस्थान में सर्दी के बीच उत्तरी-पश्चिमी हवा से धुंध (स्मॉग) छा रही है। इससे दिन में धूप अन्य दिनों के मुकाबले कमजोर रही है। न्यूनतम तापमान भी राजस्थान के कई जिलों में 1 डिग्री तक बढ़कर सिंगल से डबल डिजिट में आ गया। अगले 2 सप्ताह तक तापमान में गिरावट नहीं होगी। वहीं उत्तराखंड के चमौली जिले में पारा गिरने से शेषनेत्र झील में जम गई। इसके पहले गुरुवार को बद्रीनाथ धाम में नवंबर की पहली बर्फबारी हुई थी। इसके बाद पूरा मंदिर परिसर बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया। यहां का तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!