सोनिया गांधी की किताब में पारिवारिक खुलासे और आपातकाल पर पछतावा
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में अपने परिवार से जुड़े कई अनछुए पहलुओं को साझा किया है। उन्होंने अपनी दिवंगत सास और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के गुस्से का जिक्र करते हुए लिखा है कि उनके कड़क मिजाज से घर के कर्मचारी और वे खुद काफी सहम जाती थीं। कई बार नाराजगी जाहिर करने के लिए इंदिरा गांधी लोगों से बातचीत करना बंद कर देती थीं। इसके अलावा, सोनिया गांधी ने साल 1975 में आपातकाल लागू करने के फैसले को एक बड़ी गलती करार देते हुए यह भी माना कि बाद में इंदिरा गांधी को भी इस बात का भीतर ही भीतर गहरा पछतावा हुआ था।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!